रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले कर रहे आस्था की बात: योगी

नवभारतटाइम्स.कॉम
those who ordered firing on ram devotees are talking about faith yogi adityanaths sharp attack on sp congress
nNBT न्यूज, बांदा : चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि अयोध्या और राम मंदिर को कोसने वाले आज आस्था को लेकर अचानक सक्रिय हो गए हैं। चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाकर फिर से रामभक्तों की आस्था को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमारे प्रभु को काल्पनिक बोलने और रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज किस मुंह से अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट ने भगवान राम को 12 वर्ष अपने यहां रहने के लिए आमंत्रित किया था। दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री ने ₹950 करोड़ की 124 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 10 प्रमुख लाभार्थियों को चेक, स्मार्ट फोन और चाबियां भी सौंपीं। वहीं, हाईस्कूल की टॉपर मानसी तिवारी और इंटर के ऋषभ रावत सिंह को एक-एक लाख का प्रतीकात्मक चेक दिया। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत विजय कुमार और सत्यम मिश्रा को आर्थिक प्रोत्साहन दिया। संगीता देवी और अनीता यादव को आवास योजना के तहत पक्के घर की चाबियां सौंपीं।

रेकमेंडेड खबरें