शीजान खान ने शाकाहारी बनने के बाद फिटनेस पर क्या कहा, जानें पूरी बात
शीजान खान ने शाकाहारी बनने के बाद फिटनेस पर क्या कहा, जानें पूरी बात
NewsPoint•
मुंबई, 27 जुलाई। टीवी एक्टर शीजान खान, जो इन दिनों 'गंगा मैया की बेटियां' शो में सिद्धू का किरदार निभा रहे हैं, ने अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी खाने की आदतों में बड़ा बदलाव करते हुए पूरी तरह से शाकाहारी बनने का फैसला किया है। यह बदलाव उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पहले उन्हें लगता था कि नॉन-वेज छोड़ने से उनकी मसल्स और फिटनेस पर असर पड़ेगा।
शूटिंग के दौरान कलाकारों को बहुत एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में शीजान अपनी डाइट को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। वह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए सही पोषण और संतुलित खान-पान पर ध्यान देते हैं। अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा का खास ख्याल रखते हैं। उनके लिए पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। साथ ही, प्रोटीन शेक भी उनकी रोज की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।शीजन को खाना बनाना बहुत पसंद है। हालांकि, शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के कारण उन्हें किचन में ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता। जब भी उन्हें फुर्सत मिलती है, तो वह अपने और अपने दोस्तों के लिए खाना बनाते हैं।
शाकाहारी बनने के अपने सफर के बारे में बात करते हुए शीजान ने बताया कि पहले उनके मन में यह धारणा थी कि अगर वह चिकन और अंडे खाना छोड़ देंगे तो उनकी मसल्स और फिटनेस पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन उन्होंने खुद इस सोच को गलत साबित किया है। उनका कहना है कि फिटनेस के लिए सिर्फ नॉन-वेज खाना जरूरी नहीं है, बल्कि सही मात्रा में पोषण लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
शीजन ने समझाया कि अगर कोई व्यक्ति अपनी डाइट को सही तरीके से प्लान करे, तो वह शाकाहारी भोजन के साथ भी अपनी मसल्स बना सकता है। उन्हें शाकाहारी बने हुए करीब छह महीने हो चुके हैं और यह पहली बार है जब वह सार्वजनिक रूप से इस बदलाव के बारे में बात कर रहे हैं। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने महसूस किया है कि सही तरीके से खाना खाने पर शाकाहारी डाइट के साथ भी फिटनेस और मसल्स को बनाए रखा जा सकता है।
शीजन खान टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह फिलहाल जी टीवी के शो ‘गंगा मैया की बेटियां’ में सिद्धू के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और शीजान अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। उनके इस नए लाइफस्टाइल बदलाव की खबर उनके फैंस के लिए काफी प्रेरणादायक है। यह साबित करता है कि सही जानकारी और इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, चाहे वह फिटनेस हो या लाइफस्टाइल में कोई भी बदलाव।