अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी का धरना एक दिन में खत्म

Contributed bySunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम
ansal golf link societys protest ends rwa objects to including non payers in development talks
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : सेक्टर ओमेगा-1 की अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी के निवासियों ने पुलिस के हस्तक्षेप के बाद धरना खत्म कर दिया। ग्रेनो अथॉरिटी के अधिकारियों ने न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों को मंगलवार को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं गए। उनका कहना है कि अथॉरिटी उन लोगों के साथ बैठाकर वार्ता कराना चाहती है, जिन्होंने विकास कार्य ों के लिए पैसा नहीं दिया। साेसायटी में 900 आवंटी हैं। समझौते के तहत 400 आवंटियों ने विकास कार्य कराने के लिए पैसे जमा कर दिए। 500 आवंटियों ने पैसा नहीं जमा किया। पूरा पैसा जमा नहीं होने पर काम भी अधूरे पड़े हैं। अथॉरिटी की ओर से आरडब्लयूए के अध्यक्ष जतन सिंह के पास फोन आया। उन्हें बताया गया कि समस्या के समाधान के लिए वार्ता करनी है। यह भी बताया कि वार्ता में एक पक्ष उन्हें भी बनाने के लिए कहा गया, जिन्होंने अब तक पैसा जमा नहीं किया है। इस पर आरडब्ल्यूए को आपत्ति है। उन्होंने वार्ता करने से इनकार कर दिया।

रेकमेंडेड खबरें