किसानों के लिए बॉर्डर किया ‘सील’

नवभारतटाइम्स.कॉम
किसानों के लिए बॉर्डर किया ‘सील’
गाजीपुर बॉर्डर : 70 से अधिक किसान हिरासत में: बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के अलावा दूसरी तरफ यूपी पुलिस के जवान तैनात हैं। किसानों को गाजीपुर फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे दोनों तरफ जाने वाली सड़क पर ही रोक लिया गया। 70 से अधिक किसानों को हिरासत में लेकर गाजियाबाद पुलिस लाइन भेज दिया गया। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-यूपी की जॉइंट टीम लगाई गई है। यहां ACP, 3 इंस्पेक्टर, 4 सब इंस्पेक्टर, 15 से 20 कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के अलावा एक CRPF की प्लाटून तैनात है। चिल्ला बॉर्डर पर भी 2 इंस्पेक्टर, 2 से 3 सब इंस्पेक्टर 20 से अधिक कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के अलावा एक CRPF की प्लाटून तैनात थी। डीएनडी पर 1 इंस्पेक्टर और 10 के आपसपास कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल तैनात हैं। सुबह से ईस्ट जिले के DCP राजीव कुमार समेत कई थानों के SHO, पुलिस के जवान और CRPF के जवान तैनात रहे। गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी पुलिस के साथ किसानों की धक्का-मुक्की हुई। बैरिकेड के कारण यूपी से आने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। हालांकि पुलिस उन्हें निकालती नजर आई।

सिंघु बॉर्डर : सुरक्षा हुई कड़ी, NH-44 पर लगा जाम: दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली में एंट्री से पहले दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गाड़ियों की निगरानी बढ़ा दी है। मंगलवार को पुलिस के सीनियर अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं, हरियाणा की ओर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हरियाणा की ओर से आने वाली प्रत्येक गाड़ी की जांच किए जाने के कारण NH-44 पर हरियाणा से दिल्ली आने से पहले कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

रेकमेंडेड खबरें