Cow Remains Found On Yamuna Expressway Cow Protectors Protest And Block Road
यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले गोवंश के अवशेष, हंगामा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, दनकौर
यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास मंगलवार को गौवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में गो सेवक मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही दनकौर और रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।गौ रक्षा दल के प्रमुख त्रिलोक नागर ने बताया कि चपरगढ़ निवासी एक व्यक्ति की गाय कई दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश के दौरान सेक्टर-18 की झाड़ियों और सीवर में गौवंश के अवशेष मिले। आक्रोशित गौसेवकों ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की मौजूदगी में अवशेषों का अंतिम संस्कार कराया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान के अनुसार, लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।