Delhi ncr Bike Thief Arrested 5 Stolen Bikes Recovered
दिल्ली-NCR में बाइक चोरी करने का आरोपी दबोचा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो
ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी जसवंत उर्फ भोला, मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी है और वर्तमान में लुक्सर गांव में रह रहा था।कोतवाली पुलिस को सोमवार शाम सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करता था। बरामद की गई मोटरसाइकिलें इन्हीं क्षेत्रों से चुराई गई थीं। आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक और ऐशो-आराम के लिए इन वारदातों को अंजाम देता था। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।