Demand From Dm To Repair Dilapidated Roads Of The Court And Complete Pipeline Work Soon
कचहरी की सड़कें दुरुस्त कराने की डीएम से मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,आरडीसी : कचहरी परिसर में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क और जलभराव अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण कई अधिवक्ता फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर बार असोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी और सचिव वक्ष्ण त्यागी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पाइपलाइन कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने हापुड़ रोड से कचहरी के मुख्य प्रवेश द्वार तक की सड़क की भी जल्द मरम्मत कर डामर बिछाने की मांग की है।