n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : शहर के इंडस्ट्रियल सेक्टर उद्योग विहार एक्सटेंशन , ईकोटेक-2 में डोर-टु-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू हो गया है। इंडस्ट्रियल बिजनेस असोसिएशन की मांग पर संज्ञान लेते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार से इसे शुरू करा दिया। यहां के उद्यमी लंबे समय इसकी मांग कर रहे थे।