Growing Public Discontent Common Citizens Disappointed With The System Voice Against Strongmen And White collar Criminals
जनता की बढ़ती नाराजगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
'कॉकरोच जनता पार्टी' की लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि आम जनता मौजूदा व्यवस्था से निराश होती जा रही है। आज ईमानदार जनता बहुत परेशान है। मैं किसी दल का कट्टर समर्थक नहीं हूं, लेकिन यह महसूस करता हूं कि सत्ता, धन और प्रभाव के बल पर कुछ बाहुबली तथा सफेदपोश नेता नियम-कानूनों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। बिचौलियों और दलालों के माध्यम से लोगों की जमीन, मकान और संपत्ति पर अवैध कब्जों की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में आम नागरिक खुद को असहाय महसूस करता है। सरकार को ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनानी चाहिए, जहां लोग बिना डर और बिना दलाल अपनी समस्या सीधे रख सकें।