KGP एक्सप्रेसवे पर लूट मामले में 4 अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
kgp expressway loot 4 accused arrested hailing from hapur and ghaziabad up
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने थाना छायंसा क्षेत्र के अंतर्गत केजीपी एक्सप्रेस-वे पर कैंटर चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जान मोहम्मद, मोहम्मद बिलाल, मनव्वर निवासी गांव देहरा, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) तथा मोहम्मद तालिब निवासी गांव नाहल, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जिनको अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता जान मोहम्मद उर्फ जानू, निवासी गांव डेकली, जिला नूंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह गुड़गांव की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैंटर चालक है। वह बंगलुरु से सामान लेकर गाजियाबाद जा रहा था। 10 जुलाई 2026 की देर रात करीब 12:30 बजे मोजपुर टोल टैक्स के पास नींद आने पर उसने अपना कैंटर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार में सवार चार युवक वहां पहुंचे। जिन्होंने कैंटर की खिड़की खोलने का प्रयास किया।

विरोध करने पर एक आरोपी ने लोहे की कुंडी से चालक के सिर पर हमला कर दिया, जबकि अन्य ने उसका मोबाइल फोन, बैग तथा कैंटर में लगी एलसीडी स्क्रीन निकालकर लूट ली और मौके से फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लूट की वारदात को अंजाम देने की नीयत से एक्सेंट कार में एक्सप्रेस-वे पर घूम रहे थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया। आरोपी मोहम्मद तालिब वारदात में प्रयुक्त कार का मालिक है और घटना के समय वही कार चला रहा था। आरोपियों का पूर्व में आपराधिक रेकार्ड भी रहा है। मोहम्मद बिलाल, जान मोहम्मद और मनव्वर के विरुद्ध दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में पहले से भी मामले दर्ज हैं। पुलिस उनसे जुड़े लोगों को भी तलाश रही है।

रेकमेंडेड खबरें