Modinagar Bar Association Election On July 30 17 Lawyers File Nominations For 10 Posts
बार असोसिएशन मोदीनगर का चुनाव 30 को
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, मोदीनगर : बार असोसिएशन मोदीनगर का 30 जुलाई को चुनाव होगा। मंगलवार को 10 पदों पर 17 वकीलों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष, सचिव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर दो-दो वकीलों ने नामांकन किया है, जबकि कार्यकारिणी में पांच और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव, सांस्कृतिक सचिव, मीडिया प्रभारी व आडिटर पद पर एक-एक नामांकन हुआ है। अध्यक्ष पद राजकुमार चौधरी व भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज ने नामांकन किया। सचिव पद पर संजय मुद्गल व सौरभ शर्मा ने नामांकन किया।