Supertech Upcountry Illegal Pg Action Operators Misbehaved With Authority Team
सुपरटेक अपकंट्री में पीजी जांच के दौरान हंगामा, प्राधिकरण की टीम से अभद्रता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, यमुना सिटी
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22डी स्थित सुपरटेक अप कंट्री सोसायटी में मंगलवार को जांच करने पहुंची प्राधिकरण की टीम के साथ पीजी संचालकों द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। सोसायटी के निवासियों ने आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से संचालित पीजी और कमर्शल किचन के कारण सुरक्षा, पार्किंग और शोर-शराबे की शिकायत की थी।शिकायत के सत्यापन के लिए पहुंची टीम का कुछ संचालकों ने विरोध किया और उनके साथ दुर्व्यवहार कर काम में बाधा डाली। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। निवासियों का आरोप है कि नियमों के विरुद्ध चल रही इन गतिविधियों से सोसायटी का वातावरण खराब हो रहा है। दनकौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।