Taxi Drivers Demand Relief In Panic Button And Tax Penalty Protest Continues
पैनिक बटन और टैक्स पेनल्टी में राहत की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
टैक्सी और कमर्शल वाहन चालकों ने पैनिक बटन की अनिवार्यता और वन टाइम टैक्स पेनल्टी में राहत की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा है। सोमवार को प्रधान जी हेल्पिंग फाउंडेशन (ड्राइवर एकता) के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चालकों ने कहा कि वे महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन का समर्थन करते हैं, लेकिन जब तक कंट्रोल रूम और आपातकालीन रेस्पॉन्स की पूरी व्यवस्था तैयार न हो जाए, तब तक इसे अनिवार्य न किया जाए। वाहन चालकों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में पैनिक बटन डिवाइस की कीमत बाकी राज्यों से ज्यादा है। उन्होंने मांग की है कि इसकी कीमत की जांच हो, चालान पर रोक लगे और सरकार इस पर सब्सिडी दे। इसके अलावा चालकों ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद वन टाइम टैक्स पेनल्टी में छूट की मांग की है।