Cargo Train Runs At Superfast Speed 456 Km Journey In 8 Hours 15 Minutes Railways Sets New Record
सुपर फास्ट ट्रेन की स्पीड से चली कार्गो ट्रेन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोजा तक 456 किलोमीटर की दूरी को कार्गो ट्रेन ने मात्र 8 घंटे 15 मिनट मिनट में पूरा कर दिया। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने कार्गो ट्रेन परिचालन में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए NMG ऑटोमोबाइल ट्रेन को सुपर फास्ट ट्रेन की गति से चला कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि यह NMG रेक एक ही चालक दल द्वारा चलाया गया, जो मालगाड़ी परिचालन में उपलब्धि है। सुपरफास्ट ट्रेनों की औसत गति 55 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक होती है। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, मंडल परिचालन प्रबंधक अमित चतुर्वेदी, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक गुलकेश मीणा व मुख्य नियंत्रक कंट्रोल मोहम्मद शारिब और दिलीप श्रीवास्तव, स्टेशन स्टाफ, ट्रेन मैनेजर व लोको पायलट के उत्कृष्ट तालमेल की तारीफ की।