ट्रक-ट्रॉले की टक्कर से रिसने लगी CNG, बड़ा हादसा टला

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
cng leakage from truck trolley collision major accident averted due to traffic polices presence of mind
nNBT रिपोर्ट, शिकोहपुर: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक ट्रैफिक पुलिस जवान की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा बच गया। सोमवार सुबह पांच बजे हाइवे पर शिकोहपुर के पास ट्रैफिक पुलिस का जवान राइडर ड्यूटी पर था। इसी दौरान यहां एक ट्रक और ट्रॉले के बीच टक्कर हो गई, जिससे ट्रक के अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान ट्रक के सीएनजी टैंक से गैस का रिसाव हो गया। इसे देखते हुए कॉन्स्टेबल ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाया। समय रहते मामला कंट्रोल कर लिया गया। समय रहते दोनों वाहनों के चालक और परिचालक भी गाड़ियों से नीचे उतर गए। कुछ देर के लिए यहां हेवी ट्रैफिक जरूर रहा, लेकिन जनहानि न होने से सभी ने राहत की सांस ली।

रेकमेंडेड खबरें