Coal India And Canara Bank Profits Rise June Quarter Results Released
कोल इंडिया, केनरा बैंक का मुनाफा बढ़ा
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई : पब्लिक सेक्टर की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने सोमवार को बताया कि जून तिमाही में उसका मुनाफा 0.6 प्रतिशत बढ़कर 8,852.11 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 8,797.05 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,856 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक ने 4,752 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।