दंपती को कार से टक्कर मारने में चालक काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम
driver who hit couple with car arrested in sector 57 car seized
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-57: सेक्टर-57 स्थित पैरागॉन 57 मॉल के सामने सर्विस लेन में शाम को टहलने निकले दंपती को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार बरामद कर उसे जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक रमेश कैलासम को मामले की जांच में शामिल किया है।

बीते शुक्रवार की शाम 7:30 बजे सुशांत लोक-3 सेक्टर-57 निवासी कपिल शर्मा अपनी पत्नी रमा शर्मा के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में रमा घायल हो गई थीं, जबकि कपिल कार के नीचे फंस गए थे। चालक कार समेत फरार हो गया था। रमा ने हिम्मत दिखाते हुए कार की अपने मोबाइल से फोटो खींच ली थी। पीड़ित के बेटे अर्पित शर्मा की शिकायत पर थाना सेक्टर-56 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

रेकमेंडेड खबरें