Gurugram Lakhs Stolen From Warehouse 4 Arrested Including Delivery Boy
वेयरहाउस से लाखों का सामान चोरी, 4 अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: लॉजिस्टिक्स कंपनी के वेयरहाउस से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी और गबन के एक मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 ने कंपनी के डिलिवरी बॉय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मार्शल स्पीकर बरामद किए गए हैं। घटना का खुलासा यूआर लॉजिस्टिक कंपनी में हुए ऑडिट के दौरान हुआ। इसके बाद कंपनी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई।
कंपनी अधिकारियों ने थाना सदर पुलिस को बताया कि साहिल अल्वी को 26 जून को कंपनी में डिलिवरी असोसिएट रखा था। 12 जुलाई को हुए ऑडिट में पता चला कि रिटर्न किए गए कई पार्सलों में से असली और महंगे सामान गायब थे, और उनकी जगह दूसरा सामान रखा गया था। आरोप है कि जांच में पाया गया कि ये सभी संदिग्ध डिलिवरी और रिटर्न साहिल अल्वी की आईडी से दर्ज किए गए थे। गायब हुए सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने मामले में केस कर जांच शुरू की थी।