NBT रिपोर्ट, मुंबई: HDFC बैंक के बोर्ड ने CEO शशिधर जगदीशन, CFO श्रीनिवासन वैद्यनाथन और ग्रुप हेड (रिटेल असेट्स) अरविंद वोहरा को वॉर्निंग लेटर जारी करते हुए 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। HDFC बैंक ने सोमवार को बताया कि इनका व्यवहार बिजनेस ओवररीच (काम के जोश में तय सीमा से आगे बढ़ना) था। इसमें किसी भी तरह के गलत इरादे, खुद के फायदे या किसी अनुचित मकसद की बात सामने नहीं आई है।