5 साल में 4 गुना बढ़े 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले

नवभारतटाइम्स.कॉम
5 साल में 4 गुना बढ़े 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले
पीटीआई, नई दिल्ली: असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में 576 लोगों ने अपनी कुल कमाई (ग्रॉस टोटल इनकम) 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा बताई है। पिछले पांच सालों में इस श्रेणी के लोगों की संख्या में 4 गुना की बढ़ोतरी हुई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। चौधरी ने स्पष्ट किया कि इनकम टैक्स कानून में अरबपति (billionaire) शब्द की कोई कानूनी परिभाषा नहीं दी गई है। हालांकि, टैक्स रिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक, असेसमेंट ईयर 2025-26 में 576 ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी कुल ग्रॉस इनकम 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा दिखाई। यह संख्या असेसमेंट ईयर 2021-22 में केवल 142 थी, जिसमें अब 4 गुना का बड़ा उछाल आया है।

5 साल में 4 गुना बढ़े 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले

रेकमेंडेड खबरें