लगातार पांच दिनों से गिर रहे शेयर बाजार में सोमवार को तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की बढ़त के साथ 76,835.78 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी 228.50 अंक (0.96%) की मजबूती के साथ 23,995.95 पर बंद हुआ। वहीं, विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे मजबूत होकर 95.99 पर बंद हुआ।