कांवड़ समितियों ने भी शिविर लगाना शुरू किया

नवभारतटाइम्स.कॉम
kanwar committees set up camps for kanwariyas in noida preparations for devotee service underway
n अम्बरीश त्रिपाठी, नोएडा

नोएडा में अब दूर-दराज के क्षेत्रों से जल भरकर कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों का सिलसिला शुरू हो गया है। सावन शुरू होते ही कांवड़िए नोएडा की सीमा से होकर आने-जाने लगे हैं। इसको लेकर नोएडा की विभिन्न कांवड़ समितियों ने भी शिविर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, मंदिरों में भी इसको लेकर साफ-सफाई की जा रही है।
विभिन्न कांवड़ समितियों ने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन शिविरों में विश्राम, भोजन, पेयजल, प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे। नोएडा के सेक्टर-14 शनि मंदिर, डीएनडी के नीचे, सेक्टर 44 छलेरा, सेक्टर-73 सर्फाबाद, सेक्टर 122 पर्थला समेत नोएडा के सभी मंदिरों में जलाभिषेक के साथ ही समिति संख्या में रुकने की व्यवस्था मंदिर समितियां कर रही हैं। सेक्टर-2 लाल मंदिर के पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं। सेक्टर-77 मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें