Kanwar Yatra Noida District Divided Into 20 Zones Security By 2500 Policemen 3000 Cameras And Drones
कांवड़ यात्रा के लिए 20 ज़ोन में बंटा ज़िला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
कांवड़ यात्रा के दौरान 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 3000 कैमरों और ड्रोन से निगरानी होगी। जिले में 8 प्रमुख मार्गों से कांवड़ यात्रा निकलेगी। वहीं, सुरक्षा की लिहाज से पूरे जिले को 20 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे।व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 28 से अधिक अस्थायी पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए तीन अगस्त से 9 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, ताकि आम लोगों और कांवड़ियों को परेशानी न हो। पुलिस ने जिले के 4 प्रमुख शिव मंदिरों को जलाभिषेक स्थल के रूप में चिह्नित किया है। इन मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जिले से सभी 26 थाना प्रभारी और तीनों जोन के डीसीपी, एपीसी को मार्गों का निरीक्षण कर पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश भी दिया गया गया है। साथ ही सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे और पीसीआर के माध्यम से कांवड़ियों की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।