Vedantas Profit Surges 152 Swiggys Loss Narrows Bajaj Finance Also Sees Growth
वेदांता का मुनाफा 152% बढ़ा, Swiggy का घाटा हुआ कम
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: मेटल और माइनिंग की प्रमुख कंपनी वेदांता का बेहतर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस की वजह से Q1 FY27 में प्रॉफिट 5,294 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में (Q1 FY26) के 2,102 करोड़ रुपये के मुकाबले 152% ज्यादा है। कंपनी ने बताया कि ज्यादा LME, प्रीमियम और फॉरेक्स गेन के चलते कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23,456 करोड़ रुपये रहा, जो YoY 51% ज्यादा है। स्विगी का घाटा जून में खत्म हुई तिमाही में कम होकर 791 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 1,197 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ था। इस दौरान स्विगी की कुल कमाई 4,961 करोड़ से बढ़कर 6,812 करोड़ पहुंच गई है। हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 35 प्रतिशत गिरकर 888.62 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी ने 1,369.23 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। बजाज फाइनैंस का मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 6,081 करोड़ रुपये हो गया है।