ईरानी सेना के ठिकानों पर अमेरिकी हमले, जॉर्डन में US के जेट तबाह करने का दावा

नवभारतटाइम्स.कॉम
us attack on iran claim of destroying us jets in jordan tensions rise in west asia
n एपी/एएफपी, काहिरा/दुबई

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इस अभियान में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के दर्जनों सैन्य ठिकानों को तबाह किया गया। इसका मकसद खाड़ी में अमेरिकी सेना और उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाने की ईरान की क्षमता कमजोर करना था। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की IRGC ने कहा कि अमेरिकी हमलों में शामिल देशों को सख्त और कठोर जवाब देंगे।
हफ्तेभर बाद फिर तेजी पकड़ता यह संघर्ष अब पश्चिम एशिया में फैलता नजर आ रहा है। कुवैत की सेना ने गुरुवार को कहा कि ईरान के हमलों में उत्तरी कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। जॉर्डन ने दावा किया कि उसने गुरुवार को ईरान से दागी गईं पांच मिसाइलें मार गिराईं। कुछ घंटों बाद IRGC ने जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले अल-अजराक एयरबेस पर हमले का दावा किया। इसमें अमेरिका के तीन F-35 विमानों को पूरी तरह नष्ट करने और एेसे ही तीन अन्य F-35 विमानों को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।

इजिप्ट ने भी कहा कि भूमध्य सागर में दमिएता बंदरगाह पर गैस से भरे दो जहाजों पर बुधवार रात ड्रोन से हमला हुआ। इनमें एक अमेरिकी था। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

रेकमेंडेड खबरें