‘IT कंपनियों को मज़बूत करेगा AI’

नवभारतटाइम्स.कॉम
ai will not eliminate it companies but strengthen them nandan nilekani
पीटीआई, नई दिल्ली: इन्फोसिस के को-फाउंडर और चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आईटी कंपनियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि इन्फोसिस की नजर 2030 तक एआई-आधारित सेवाओं के 400 अरब डॉलर के विशाल बाजार पर है।कंपनी की 45वीं सालाना बैठक (AGM) को संबोधित करते हुए नीलेकणी ने उस डर पर बात की जिसे लोग आईटी इंडस्ट्री के लिए अस्तित्व का सवाल मान रहे हैं। कहा कि नई तकनीक के आने से पैदा हुई हलचल के बीच कंपनियां डरी हुई हैं कि वे खत्म न हो जाएं।