Haryana rajasthan Water Sharing Agreement Implemented Rajasthan To Get Water Through Pipeline
हरियाणा-राजस्थान में पानी के बंटवारे का समझौता लागू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, चंडीगढ़
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के आर. पाटिल के नई दिल्ली स्थित आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों राज्यों से जुड़े जल संसाधन, सिंचाई एवं पेयजल से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।बैठक के दौरान वर्ष 1994 में हुए अपर यमुना रिवर बोर्ड (यूवाईआरबी) समझौते के तहत राजस्थान के हिस्से के पानी की आपूर्ति के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि समझौते के अनुरूप राजस्थान को उसका निर्धारित जल पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इस विषय पर अगले सोमवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा राजस्थान को मिलने वाले जल के अधिकार का सम्मान करता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा बरसात के दिनों में नदियों के अतिरिक्त जल का प्रभावी उपयोग कर यदि उसे राजस्थान तक पहुंचाया जाए तो राज्य के एक बड़े क्षेत्र में पेयजल संकट का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।