India us Tariff Talks Preparing To Finalize Bilateral Trade Agreement
टैरिफ के नए समीकरण को अंतिम रूप देने में जुटे भारत और अमेरिका
नवभारत टाइम्स•
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर से बातचीत शुरू की। यह बातचीत इस साल फरवरी में दोनों देशों के बीच अंतरिम समझौते पर बनी सहमति के बाद अमेरिकी टैरिफ की तस्वीर बदलने के चलते काफी अहम है और दोनों पक्ष कुछ बातों को नए सिरे से तय करने में जुटे हैं। मंगलवार को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ग्रीर से बातचीत की।
दोनों देशों के बीच करार की लगभग सारी बातें तय हैं, लेकिन पेच यह फंस गया है कि जिस अंतरिम करार पर सहमति बनी थी, उसमें भारतीय माल पर 18% अमेरिकी टैरिफ लगना था। हालांकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप की जवाबी टैरिफ पॉलिसी खारिज होने के बाद अब सेक्शन 122 के तहत 10% टैरिफ लागू है, जिसकी अवधि 24 जुलाई को खत्म हो जाएगी। इस बीच अमेरिका ने सेक्शन 301 के तहत 12.5% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात भी कह दी है। भारत चाहता है कि अंतरिम करार की रूपरेखा में जिस तरह वियतनाम सहित प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले भारत पर टैरिफ कम रखा गया था, वैसा ही अब होना चाहिए।
मंगलवार को गोयल ने ग्रीर के साथ वार्ता की जानकारी देते हुए कहा, 'भारत और अमेरिका के बीच बाइलैटरल ट्रेड एग्रीमेंट पर सार्थक वार्ता की उम्मीद है।'