Rs 33 Crore Earned Through Fraud Luxury Car And Property Purchased Investigation Reveals
‘लग्जरी गाड़ी और प्रॉपर्टी खरीदी’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
जांच में यह भी पता चला कि सिंह को कथित तौर पर धोखाधड़ी से मिले पैसों में से लगभग 33 करोड़ रुपये मिले थे। इन पैसों का इस्तेमाल कथित तौर पर लग्जऱी गाडिय़ां खरीदने और अचल संपत्ति के लिए बड़ी रकम चुकाने में किया गया था। चार्जशीट में कहा गया है कि ये संपत्तियां मार्च 2026 तक बेच दी गई थीं। दिलीप राघव ने कथित तौर पर एमसी पंचकूला के अधिकारियों के नकली सरकारी स्टैम्प का इंतज़ाम किया। फर्जी बैंक खाते खुलवाने में मदद की। नकली बैंक स्टेटमेंट जमा किए, फर्जी डेबिट लेटर तैयार किए और सरकारी बातचीत को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए कॉरपोरेशन का रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस बदल दिया।
खरड़ की रहने वाली सोनिया को कथित तौर पर दो फर्जी चेक के ज़रिए 50 लाख रुपये मिले और उसने यह रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी।