सोना 3,000-चांदी 10,500 रु. सस्ती

नवभारतटाइम्स.कॉम
gold down 3000 and silver down 10500 rupees know todays price
पीटीआई, नई दिल्ली: मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,000 रुपये (2%) सस्ता होकर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स) पर बंद हुआ। सोने की कीमतें आखिरी बार इस स्तर पर 27 मार्च को देखी गई थीं। उस वक्त भाव 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी 10,500 रुपये (4.3%) गिरकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह चांदी का पिछले दो महीने का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले 3 अप्रैल को चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलो था।