टांगें तोड़ने के लिए तीन लाख की सुपारी ली, तीन गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
टांगें तोड़ने के लिए तीन लाख की सुपारी ली, तीन गिरफ्तार
NBT न्यूज,यमुना नगर

यमुना नगर पुलिस ने जिले में सक्रिय एक नए आपराधिक गिरोह ‘ चिप्पू गैंग ’ के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग सुपारी लेकर लोगों के हाथ-पैर तोड़ने और मारपीट की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचानअनीश उर्फ पम्मा, नफीस उर्फ चिता और इकराम उर्फ गुल्लू के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले से मारपीट, अपहरण के प्रयास और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशीष चौधरी ने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार शाम को बाईपास के पास निर्माणाधीन पांवटा साहिब हाईवे पर एक स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।