IRFC में 2% हिस्सा बेचेगी सरकार

नवभारत टाइम्स
government to sell 2 stake in irfc floor price set at rs 91
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: सरकार इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन (IRFC) में अपना 2% तक हिस्सा बेचने जा रही है। DIPAM सेक्रेटरी अरुणीश चावला ने मंगलवार को बताया कि 1% हिस्से के लिए ऑफर फॉर सेल लाया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त 1% हिस्से के लिए ग्रीन शू ऑप्शन होगा। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए OFS बुधवार को और रिटेल निवेशकों के लिए गुरुवार को खुलेगा। मंगलवार को IRFC का शेयर 2.21% गिरकर 98.67 रुपये पर बंद हुआ। सरकार ने OFS के फ्लोर प्राइस 91 रुपये/शेयर तय किया है।