डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमज़ोर हुआ रुपया, 94.76 पर पहुंचा

नवभारतटाइम्स.कॉम
rupee weakens by 13 paise against dollar closes at 9476
पीटीआई, मुंबई: डॉलर के मुूकाबले मंगलवार को रुपया 13 पैसे गिरकर 94.76 के स्तर पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 94.73 पर खुला। दिन भर के कारोबार के दौरान यह 94.63 से 94.92 के बीच ऊपर-नीचे होता रहा और अंत में पिछले बंद भाव से 13 पैसे टूटकर 94.76 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को भी रुपया 30 पैसे गिरकर 94.63 पर बंद हुआ था।