दवाओं में चीन पर ज्यादा निर्भरता: रिपोर्ट

नवभारत टाइम्स
indias heavy reliance on china for medicines niti aayog report reveals
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : भारत दवाएं बनाने में काम आने वाली विभिन्न चीजों के लिए चीन से आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है। नीति आयोग ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि एंटीबायोटिक्स के मामले में यह निर्भरता 86.1% तक है। आयोग ने ट्रेड क्वॉर्टर्ली के आठवें संस्करण में कहा कि नाइट्रोजन हेट्रोसाइक्लिक कंपाउंड्स में यह निर्भरता तीन चौथाई से ज्यादा (76.4%) है। अमीनो कंपाउंड्स के आयात में चीन का हिस्सा 73.1% है। बाकी प्रोडक्ट्स ग्रुप्स के इंपोर्ट में चीन का हिस्सा 65% से 73% तक है।

भारत के एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट्स के आयात में चीन का हिस्सा साल 2010 से कुछ घटा है, लेकिन अब भी काफी निर्भरता है।