Managing Auto payments On Upi Apps To Become Easier Npcis New Initiative
UPI ऐप्स पर एक ही जगह दिखेंगे ऑटो-पेमेंट
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI ) एक ऐसी योजना बना रहा है, जिससे सभी UPI ऐप्स पर ग्राहकों को उनके सभी ई-मैंडेट एक ही जगह दिखाई देंगे। इसका मकसद ग्राहकों के लिए अपने ऑटो-पेमेंट और सब्सक्रिप्शन को मैनेज करना आसान बनाना है। अधिकारियों ने ET को बताया कि यह फीचर ऐसा होगा कि सभी ऐप्स पर आपको अपने मैंडेट की पूरी लिस्ट दिख जाएगी। लेकिन अगर आपको कोई ट्रांजैक्शन या बदलाव करना है तो ऐप आपको उस ओरिजिनल UPI ऐप पर भेज देगा जहां से इसे बुक किया गया था। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब UPI ऑटो-पे फीचर बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या अब भी एक बड़ी चुनौती है। NPCI के आंकड़ों से पता चलता है कि मई के महीने में देश के टॉप 10 बैंकों ने मिलकर करीब 160 करोड़ ई-मैंडेट ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए। यह पिछले साल के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा है। तब यह 57.7 करोड़ था।