Stock Market Crash It And Metal Stocks Drag Down Market Sensex nifty Fall Over 1
IT, मेटल शेयरों ने गिराया बाज़ार
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली, IT और मेटल शेयरों में भारी गिरावट की वजह से मंगलवार को शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। सेंसेक्स 893.39 अंक (1.16%) गिरकर 76,200.68 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 278.80 अंक (1.16%) की गिरावट के साथ 23,824.10 पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, FIIs ने सोमवार को 635.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) 0.67 फीसदी गिरकर 77.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस और TCS के शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा गिर गए। सेक्टरों की बात करें तो मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा 3 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद आईटी (2.24%), PSU बैंक (2.08%) का नंबर रहा। एशिया के सभी बड़े बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा मार दक्षिण कोरिया के कोस्पी (KOSPI) इंडेक्स पर पड़ी, जो 11 फीसदी से ज्यादा टूटकर 8,203 पर बंद हुआ।