NBT रिपोर्ट, मेरठ: संभल जिले की पुलिस ने अपने साले को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार महीने से फरार चल रहे बहनोई कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाले अमित यादव के पिता ने ही दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
पुलिस के मुताबिक संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मैढ़ोली में 15 नवंबर की रात अमित यादव पुत्र जयवीर सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम के बाद 27 नवंबर को अमित के पिता ने अपने दामाद कालीचरण निवासी गांव बैरपुर महराजी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर लिखाई थी। तभी से कालीचरण फरार चल रहा था।







