Youth Duped Of 50 Thousand Rupees By Luring Part time Job Cyber Fraud Case Registered
पार्ट टाइम जॉब मिली नहीं, गंवा दिए 50 हज़ार रुपये
नवभारत टाइम्स•
बल्लभगढ़ में एक युवती पार्ट-टाइम जॉब के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हुई। ठगों ने पहले छोटे काम देकर भरोसा जीता। फिर निवेश के नाम पर उससे करीब 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी देती है।
बल्लभगढ़ में पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर एक युवती से करीब 50 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। ठगों ने पहले छोटे-छोटे काम कराकर भरोसा जीता और फिर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में निवेश के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-8 की रहने वाली युवती को 13 जनवरी को एक अनजान नंबर से इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर पार्ट-टाइम काम का ऑफर मिला। ठगों ने पहले युवती से वॉयस नोट मंगवाया और बदले में 100 रुपये भेजे। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर जोड़ा गया। वहां उससे गूगल पर रेस्टोरेंट के रिव्यू देने जैसे आसान काम करवाए गए और इसके बदले पैसे भी दिए गए।धीरे-धीरे ठगों ने युवती का भरोसा जीत लिया। फिर उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में निवेश कर ज्यादा कमाई का लालच दिया। शुरुआत में युवती से थोड़े-थोड़े पैसे निवेश करवाए गए। ठगों ने भरोसा दिलाया कि अगर वह 6 हजार रुपये निवेश करती है, तो उसे 6900 रुपये मिलेंगे। इसी लालच में आकर युवती ने करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब युवती को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।