23वीं मंज़िल से कैसे गिरे पिता-पुत्री, नहीं खुला राज

नवभारत टाइम्स

गुड़गांव के सेक्टर-102 में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जॉयविले सोसायटी की 23वीं मंजिल से पिता-पुत्री की गिरने से मौत हो गई। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। मौत के पीछे कोरोना के बाद मानसिक परेशानी और दृष्टिहीनता को कारण बताया जा रहा है।

mystery deepens over father daughters death from 23rd floor police investigating
गुड़गांव के सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर एक पिता-पुत्री की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि कोरोना के बाद मृतक व्यक्ति की दृष्टि काफी कमजोर हो गई थी और वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या आत्महत्या।

सोमवार सुबह यह चर्चा भी थी कि पिता ने पहले अपनी ढाई साल की बच्ची को ऊपर से फेंका और फिर खुद छलांग लगा दी। लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। परिजनों की ओर से भी अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
इस दुखद घटना के वक्त मृतक की पत्नी सोसायटी में ही मौजूद थीं। वहीं, उनकी बेटी किसी हॉस्टल में बताई जा रही है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच जारी है।