कार ने वकील की गाड़ी को मारी टक्कर

नवभारत टाइम्स

नोएडा के सेक्टर-113 में एक चौंकाने वाली घटना हुई। तेज रफ्तार कार ने एक महिला वकील की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। यह घटना 15 मार्च की रात को सेक्टर-76 के पास हुई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वकील श्रेया सिन्हा अपनी गाड़ी यू-टर्न ले रही थीं तभी यह हादसा हुआ।

noida speeding car hits female lawyers vehicle accused absconds
नोएडा के सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने महिला वकील की कार को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना 15 मार्च की रात सेक्टर-76 स्थित एक सोसायटी के पास हुई, जब वकील श्रेया सिन्हा अपनी कार में यू-टर्न ले रही थीं।

श्रेया सिन्हा, जो सेक्टर-76 की एक सोसायटी में रहती हैं, ने बताया कि वह 15 मार्च की रात अपनी सोसायटी के सामने वाली सड़क पर गाड़ी धीमी कर रही थीं ताकि यू-टर्न ले सकें। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को ज़ोर से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार का चालक वहां से भाग गया।