मां-बेटे पर फावड़े से जानलेवा हमला

नवभारत टाइम्स

मोदीनगर में जमीन विवाद के चलते एक महिला और उसके बेटे पर फावड़े से हमला हुआ। महिला के ससुर, देवर सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। ससुराल पक्ष महिला की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके बेटे को घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

modinagar land dispute mother son attacked with spade serious allegations against in laws
मोदीनगर में जमीन के विवाद में एक महिला और उसके बेटे को फावड़े से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। यह घटना सिखेड़ा रोड पर हुई। महिला के ससुर, देवर और देवरानी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

निवाड़ी रोड शिवपुरी कॉलोनी की रहने वाली महिला अनु ने बताया कि उसके पति प्रदीप कुमार की पिछले साल 17 अक्टूबर को मौत हो गई थी। तभी से ससुराल वाले उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। 26 फरवरी को महिला अपने बेटे के साथ सिखेड़ा रोड पर अपने खेत पर गई थी। वहां उसके ससुर सोहनवीर, देवर कुलदीप, रणदीप और देवरानी आंचल ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह और उसका बेटा घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।