छुट्टी पर गई महिला कॉन्स्टेबल ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

नवभारत टाइम्स

गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग की एक महिला कॉन्स्टेबल ने उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर पीआरओ और विभागीय कर्मचारी पर प्रताड़ना का इल्जाम लगाया। मामला सामने आने के बाद जांच हुई। पता चला कि महिला छुट्टी पर है और उसने किसी भी शिकायत से इनकार किया है। विभाग में आपसी विवाद की बात सामने आई है।

sensational revelation by woman constable on leave allegations of harassment investigation begins
गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग में एक महिला कॉन्स्टेबल ने डीसीपी ट्रैफिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा है। इस पत्र में पीआरओ और एक विभागीय कर्मचारी का भी जिक्र है। मामला सामने आने के बाद विभाग ने जांच की तो पता चला कि महिला कॉन्स्टेबल पहले ही छुट्टी पर जा चुकी है और उसने किसी भी शिकायत से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबल ने उच्च अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र देकर मानसिक उत्पीड़न और कार्यस्थल पर प्रताड़ना की शिकायत की थी। इस पूरे मामले की जांच अब एसीपी ट्रैफिक को सौंप दी गई है।

यह भी चर्चा है कि डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने नियमों को ताक पर रखकर सिविल पुलिस के दरोगा की जगह ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर को पीआरओ नियुक्त कर दिया है। इस फैसले से विभाग में काफी नाराजगी है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि महिला कॉन्स्टेबल ने अबॉर्शन के लिए 42 दिन की छुट्टी मांगी थी। वह छुट्टी पर जाने के पांच दिन बाद यह पत्र सामने आया है।
डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि यह विभाग के अंदर आपसी विवाद का मामला है। जब महिला कॉन्स्टेबल से इस बारे में बात की गई तो उसने किसी भी तरह की शिकायत से साफ इनकार कर दिया। विभाग में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।