हिंद मेडिकल काॅलेज के CEO सहित 10 पर FIR

नवभारत टाइम्स

बाराबंकी के हिंद मेडिकल काॅलेज में विवाद गहरा गया है। संस्थापक ट्रस्टी डाॅ.आमोद सचान ने कॉलेज के सीईओ वरुण श्रीवास्तव सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश रचकर ट्रस्टी पद से हटाया गया है। इस मामले में धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

fir against hind medical college ceo and 10 others for fraud and embezzlement
बाराबंकी में सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज को चलाने वाली संस्था हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी डॉ. आमोद सचान ने आरोप लगाया है कि उन्हें फर्जी तरीके से ट्रस्टी पद से हटा दिया गया है। इस मामले में उन्होंने कथित सीईओ वरुण श्रीवास्तव, बृज किशोर सिंह और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।

डॉ. आमोद सचान ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वे हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वरुण श्रीवास्तव ने ट्रस्टी बृज किशोर सिंह के साथ मिलकर एक साजिश रची। इस साजिश के तहत, 3 फरवरी 2026 को उनकी गैरमौजूदगी में एक बैठक बुलाई गई और उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया गया।
इस पूरे मामले में डॉ. सचान ने वरुण श्रीवास्तव, बृज किशोर सिंह, डॉ. रणविजय सिंह, मानवेंद्र सिंह, सरोजनी वर्मा, दीप्ति सिंह, संजय वर्मा, विवेक सक्सेना, सुशीला चौधरी, ऋचा मिश्रा और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और ट्रस्ट के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।