क्लब के डांस फ्लोर पर युवक से की मारपीट

नवभारत टाइम्स

गुड़गांव में दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। एक नामी क्लब में युवक से कहासुनी के बाद करीब 15 लोगों ने हमला कर दिया। वहीं, सदर्न पेरिफेरल रोड स्थित एक अहाते में बर्फ लेने गए युवक पर कर्मचारियों ने हमला किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

gurugram youth assaulted in club chaos on southern peripheral road too
गुड़गांव में शुक्रवार रात दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। एक नामी क्लब में मनोज वशिष्ठ नाम के व्यक्ति पर करीब 15 लोगों ने हमला किया, जबकि सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर एक अहाते में अंकुश नाम के युवक को पांच युवकों ने पीटा। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पहली घटना साइबर सिटी के एक जाने-माने क्लब में हुई। पीड़ित मनोज वशिष्ठ ने बताया कि वह क्लब के डांस फ्लोर पर थे। तभी कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला सहित लगभग 15 लोगों ने मनोज पर हमला कर दिया। उन्होंने मनोज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं, दूसरी घटना SPR पर स्थित एक अहाते में हुई। सेक्टर-14 के रहने वाले अंकुश ने बताया कि वह देर रात अहाते में बर्फ लेने गए थे। अहाता बंद होने वाला था, इसलिए कर्मचारियों ने उन्हें बर्फ देने से मना कर दिया। इस बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद करीब पांच युवकों ने अंकुश पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में जांच शुरू कर दी है।