मुजफ्फरनगर में कार ने युवक को कुचला, मौत

नवभारत टाइम्स

मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सर्कुलर रोड पर कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे नारियल पानी बेच रहे 22 वर्षीय रिजवान को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल रिजवान को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया।

car crushes youth in muzaffarnagar coconut water seller dies tragically

NBT रिपोर्ट, मेरठ: मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर मंगलवार सुबह एक कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे नारियल पानी बेच रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में बरेली निवासी 22 वर्षीय रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कार ड्राइवर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक रिजवान मूल रूप से बरेली का रहने वाला था। मुज़फ्फरनगर में सड़क किनारे नारियल पानी बबेचता था।