हाई कोर्ट बार काउंसिल के चुनाव 18 को

नवभारत टाइम्स

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार काउंसिल के चुनाव जिले में 18 मार्च को होंगे। नूंह और फिरोजपुर झिरका न्यायालय परिसरों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1112 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

high court bar council elections on march 18 1112 voters to vote at 3 polling stations in nuh

n NBT न्यूज, नूंह : डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार काउंसिल के चुनाव जिले में बनाए गए तीन मतदान केंद्रों पर आगामी 18 मार्च को होंगे। जिनमें कुल 1112 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान नंबर-67 व मतदान नंबर-68 जिला न्यायालय परिसर नूंह में और मतदान नंबर-69 उपमंडल फिरोजपुर झिरका न्यायालय परिसर में बनाए गए हैं। चुनाव सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय में बार काउंसिल चुनाव के मद्देनजर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे।