शेयर में मुनाफे का झांसा देकर ~2 लाख की ठगी

नवभारत टाइम्स

साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब दो लाख रुपये ठग लिए। वहीं, गैस बिल जमा न होने की बात कहकर दूसरे व्यक्ति से एक लाख 48 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

millions defrauded in the name of shares and gas bills cyber thugs terror continues

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक से करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर अपराध सेंट्रल फरीदाबाद में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-37 स्थित अशोका एन्कलेव पार्ट-2 निवासी ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और साथ ही ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर मार्केट में निवेश भी करता है। अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से उसने इंटरनेट पर एक नंबर सर्च किया, जिस दौरान उसे एक वॉट्सऐप नंबर मिला। उसने उस नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर मार्केट में निवेश कराने वाला बताकर उसे मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि पहले उसे अच्छा मुनाफा दिखाकर विश्वास जीत लिया। झांसे में आकर राहुल ने अपने यस बैंक और आईडीबीआई बैंक के खातों से करीब दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये वापस मांगे तब ठगी का पता चला।

गैस बिल के नाम पर एक लाख 48 हज़ार रुपये ऐंठे

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : साइबर ठगों ने गैस बिल के नाम पर एक व्यक्ति से एक लाख 48 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में दर्ज केस के मुताबिक गांव लहंडोला निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर 11 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप मेसेज आया। जिसमें पीएनजी का कनेक्शन बिल जमा न होने के कारण कटने की बात कही गई। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने खुद को गैस कंपनी का कर्मचारी बताया और बिल भरने के लिए एक लिंक भेजा। इसके बाद 12 रुपये की पेमेंट का ऑप्शन आया। इसके बाद डिटेल भरने पर कई ट्रांजैक्शन के मेसेज आए, उनके खाते से एक लाख 48 हजार 500 रुपये निकल गए।