Ghaziabad Neighbor In A Drunken State Raped A 4 year old Girl Then Crushed Her To Death With Stones
सेक्सुअल असॉल्ट के बाद बच्ची की हत्या
नवभारत टाइम्स•
गाजियाबाद के नूरग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक चार साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात पड़ोस में रहने वाले एक नशेड़ी शख्स ने अंजाम दी। बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर गलत काम किया और फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला।
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घिनौने अपराध को बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
यह वारदात नूरग्राम इलाके में हुई। बच्ची अपने पिता के साथ रहती थी, क्योंकि उसकी मां दो साल पहले छोड़कर चली गई थी। पिता ही बच्चों की परवरिश कर रहा था। सोमवार की शाम को बच्चे घर पर अकेले खेल रहे थे। तभी चार साल की बच्ची खेलने के लिए बाहर निकली। पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे बाहर से ही उठाया और पास की झाड़ियों में ले गया।बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और उसने नशे का इंजेक्शन भी लिया हुआ था। नशे की हालत में उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। इसके बाद, उसने पत्थर से कुचलकर बच्ची की जान ले ली।
थाना क्षेत्र के एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है।" पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।