खुले मैनहोल से हो रहे हादसे

नवभारत टाइम्स

ग्रेनो वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसायटी में खुले सीवर के ढक्कन हादसों का सबब बन रहे हैं। पार्किंग में गाड़ियों के टायर फंस रहे हैं। अंधेरे में बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। निवासी हर महीने मेंटिनेंस शुल्क देते हैं, फिर भी प्रबंधन अनदेखी कर रहा है। कई शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।

open manholes accidents continue in himalaya pride society residents distressed

n NBT न्यूज, ग्रेनो : ग्रेनो वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसायटी में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली निवासियों के लिए सिरदर्द बन गई है। परिसर की ओपन एरिया पार्किंग और अन्य जगहों पर सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। आरोप है कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के टायर अक्सर इन खुले गड्ढों में फंस जाते हैं। अंधेरे में पैदल चलने वाले लोग, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, खुले मैनहोल में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। निवासियों का कहना है कि हर महीने मेंटिनेंस शुल्क देने के बावजूद प्रबंधन अनदेखी कर रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया। मेंटिनेंस टीम का तर्क है कि सफाई के लिए ढक्कन खोले गए थे, जिन्हें जल्द बंद कर दिया जाएगा। निवासियों ने प्रबंधन से जल्द मरम्मत करने की मांग की है।