SUV ने 3 साल के बच्चे को मारी टक्कर, घायल

नवभारत टाइम्स

न्यू कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने सड़क पार कर रहे तीन साल के मासूम बच्चे अयांश को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।

3 year old child hit by bolero driver absconds treatment ongoing
न्यू कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी दादी के साथ सड़क पार कर रहा था। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे को इलाज के लिए ले जाया गया है।

धर्म कॉलोनी, पालम विहार के रहने वाले अंकित कुमार ने बताया कि 20 मार्च को वे अपने परिवार के साथ न्यू कॉलोनी आए थे। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच उनका तीन साल का बेटा अयांश अपनी दादी के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी सेक्टर-7 की तरफ से आ रही एक बोलेरो पिकअप ने अयांश को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। बच्चे के परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग तेज रफ्तार वाहनों से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं।